चालू रबी सीजन के दौरान छत्तीसगढ़ के किसानों को 337.80 करोड़ का कृषि ऋण भी वितरित किया जा चुका है। बीते साल की इसी अवधि में राज्य के किसानों को 202 करोड़ 22 लाख का कृषि ऋण दिया गया था। राज्य सरकार द्वारा चालू रबी सीजन के दौरान 900 करोड़ रुपए कृषि ऋण के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को सरकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से प्रमाणिक बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक किसानों को विभिन्न रबी फसलों के 1 लाख 63 हजार 50 क्विंटल प्रमाणिक बीज वितरित किए गए है।
यह इस साल रबी सीजन के बीज वितरण लक्ष्य का 50.23 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ में रबी की विभिन्न फसलों के बीज की कुल मांग 3 लाख 24 हजार 565 क्विंटल है, जबकि प्रदेश में 1 लाख 86 हजार 145 क्विंटल बीज भण्डारण किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 57 प्रतिशत है। किसानों को वितरित बीज में 99 हजार 311 क्विंटल गेहूं के बीज, 45 हजार 49 क्विंटल चना के बीज, 1408 क्विंटल मटर के बीज, 2186 क्विंटल सरसों के बीज तथा 15 हजार 96 क्विंटल अन्य रबी फसलों के बीज का वितरण शामिल है।
यह खबर किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। यह ऋण उन्हें अपनी फसलों की पैदावार बढ़ाने और अपनी आय में सुधार करने में मदद करेगा। किसानों को रबी सीजन के लिए 337.80 करोड़ का ऋण कृषि उत्पादन और कृषि आय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऋण से किसानों को अपनी फसलों की खेती करने और अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े: 1 जनवरी 2024 से देश में हो गए ये 5 बड़े बदलाव, जानें क्या है इसमें आपके लिए!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद