बाजार में तो उतार-चढ़ाव रोज होता रहता है। सीजन के अनुसार सभी मंडियों में खाद्य सामग्री की मांग रहती है। उसके अनुसार दामों में उतार-चढ़ाव भी होता है। आज इस कृषि जागृति के पोस्ट के माध्यम से हम आपको ऐसी कई खाद्य सामग्री के बारे में बताएगें जिसकी स्थिति इस दौरान मार्केट में सरसों, मक्का के दामों में क्या चल रही है।
जानें क्या चल रही है इन खाद्य सामग्री की बाजार में स्थिति
इन दिनों उड़द और चने की दाल के दाम में तेजी आई है।, मूंग और अरहर की दाल का मिलाजुला रूख है।
चावल की बात करें तो इन दिनों ज्यादा मंदी देखने को नहीं है।
मक्का में तेजी आई है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में मक्का 2480 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। तो किसान भाई चाहे तो मक्के की बिक्री कर सकते हैं इस रेट पर थोड़ी।
गेंहू में तेजी आने के आसार है। अगर भाव की बात करें तो 2500 से 2600 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
देश में देशी चना के दाम में कमी आ सकती है।
राजमा में तेजी होने की संभावना नही है। राजमा 112 और 113 रुपए प्रति किलो चल रहा है। किसान चाहे तो इस रेट पर अपनी राजमा की फसल की बिक्री कर सकते हैं।
काबुली चना के दाम में कमी आ रही है।
पिछले काफी दिनों से विभिन्न प्रकार के तेलों की कीमतों में मंदी का माहौल देखने को मिल रहा है।
कीमत टूटने के बाद अब प्याज की कीमतों में सुधार आ रहा है।
लौंग के दाम बढ़ने के आसार नही है।
छोटी इलायची में तेजी के आसार नही है।
पिस्ता में सुस्ती रहेगी।
सोयाबीन सुस्ती बनी रहेगी।
देशी घी और दूध पाउडर में अभी तेजी नहीं है।
सरसों में तेजी जारी रहेगी। इसलिए किसान ठहर ठहर कर थोड़े थोड़े सरसों की बिक्री कर सकते हैं। एक साथ किसी भी फसल की बिक्री न करे हमारे किसान भाइयों।
यह भी पढ़: कृषि बजट 2023: जाने पिछले बजट में कृषि क्षेत्र में क्या घोषणाएं हुई थी!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद