मसूर की दाल को कई लोग लाल दाल के नाम से भी जानते है। इस मसूर की दाल का उत्पादन हमारे देश भारत के कई राज्य में किसान बड़े पैमाने में करते है और उत्पादन की बात करे तो विश्व के देशों में भारत का दूसरा स्थान आता है। इसकी मांग बाजार में ज्यादा बनी रहती है। अगर आप भी मसूर की फसल की अच्छी पैदावार प्राप्त करना चाहते है तो इस कृषि जागृति के इस पोस्ट को जरूर पढ़े।
हरियाणा कृषि विभाग के द्वारा जारी की गई सूचना के तहत मसूर की अच्छी फसल के लिए किसान जनवरी महीने में क्या करें। विभाग ने बताया कि किसानों को इस दौरान मसूर में व्हील हैंड हो से खोदकर खरपतवार निकाल दें इससे फसल में वृद्धि होगी। इसके अलावा किसान को मसूर की समय-समय पर आवश्यकतानुसार सिंचाई करते रहें। फलियां बनते समय सिंचाई करने से पैदावार में बढ़ोतरी होती है। मसूर के साथ मिश्रित खेती करें।
इससे आपकी आय और मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि होगी। जैविक खेती अपनाएं। यह आपके उत्पादन की गुणवत्ता और बाजार मूल्य को बढ़ाएगा। किसान समूहों या सहकारी समितियों में शामिल हों। इससे आपको बेहतर मूल्य और बाजार तक पहुंच प्राप्त करने में मदद मिलेगी।मसूर की फसल कम लागत और अधिक लाभ वाली फसल है। यदि किसान सही रणनीति अपनाएं तो वे मसूर की फसल से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
यह भी पढ़े: क्यों है मटर की जैविक खेती इतनी फायदेमंद किसानों के लिए!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद