मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंशना ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मुख्य पर चना, मसूर एवं सरसों की सरकारी खरीद 25 मार्च से शुरू होगा। किसानों से खरीद की प्रक्रिया 31 मई 2024 तक चलेगी। कृषि मंत्री कंशाना ने कहां कि कृषि विभाग ने प्रदेश में रबी मौसम वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत चना, मसूर एवं सरसों की उपज की खरीद के लिए वार्षिक कैलेंडर घोषित किया है। इससे किसानों को फसल का बेहतर दाम मिल सकेगा।
मध्य प्रदेश में इस साल (2024-25) चने का समर्थन मूल्य 5440 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों का 5650 रुपये प्रति क्विंटल और मसूर का 6425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इस खरीदी से प्रदेश के किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा। साथ ही, इससे प्रदेश में खाद्य सुरक्षा भी मजबूत होगी। इस खरीदी के लिए राज्य सरकार ने 5000 करोड़ रुपये का बजट रखा है।
खरीदी के लिए प्रदेश के सभी जिलों में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इन खरीद केंद्रों पर जाना होगा।खरीद केंद्र पर किसानों को अपनी फसल की तौल कराई जाएगी और समर्थन मूल्य पर भुगतान किया जाएगा। खरीद केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मध्य प्रदेश राज्य में चना, मसूर एवं सरसों प्रमुख रबी फसलें हैं। इन फसलों की खरीद से राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़े: देश के चीनी उत्पादन में 7 प्रतिशत की गिरावट
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद