नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद ने कहां कि इथेनॉल उत्पादन की लक्षित मांग को पूरा करने के लिए मक्का उत्पादकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि देश में मक्का उत्पादन बढ़ाने के लिए उच्च मक्का उत्पादकता हासिल करना महत्वपूर्ण है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के पूसा में मक्का उत्पादन बढ़ाने पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद की अध्यक्षता में यह कार्यशाला आयोजित की गई थी।
कृषि मंत्रालय के सचिव मनोज आहूजा ने मक्का क्षेत्र के लिए प्रगतिशील रणनीति तैयार करने में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने उच्च उपज देने वाली बीज किस्मों, क्लस्टर प्रदर्शन, खरीद नीति और मक्का उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों के लिए बेहतर पारिश्रमिक सुनिश्चित करने हेतु किसानों के साथ सहयोग की आवश्यकता सहित विशेष क्षेत्रों पर प्रकाश डाला।
चंद ने कहा कि सरकार को इथेनॉल उत्पादन के लिए मक्का के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इथेनॉल उत्पादन से जुड़ी कंपनियों को सब्सिडी और अन्य प्रोत्साहन देना चाहिए। चंद ने कहा कि सरकार मक्का उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मक्का उत्पादकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की गारंटी दे रही है।
यह भी पढ़े: मोदी जी किसानों की आय पांच साल में दोगुना करने वाले थे, उसका क्या हुआ!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद