खीरा की फसल में पानी की मात्रा अधिक होती हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में इसकी मांग कभी बढ़ने लगती है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है। इसके अलावा फल से जूस, रायता आदि भी तैयार किए जाते हैं। इसकी खेती जनवरी से लेकर जून तक के महीने की जाती हैं। अगर हमारे किसान भाई भी इस मौसम में करना चाहते हैं खीरा की खेती तो इसकी कुछ बेहतरीन किस्मों की जानकारी होना अति आवश्यक है। तो आइए जानते हैं कृषि जागृति के इस पोस्ट में कुछ ऐसी बेहतरी किस्मों के बारे में विस्तार से।
खीरा की कुछ बेहतरीन किस्में
पंत संकर खीरा 1: यह संकर किस्मों में शामिल है। इस किस्म की खेती मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक की जा सकती है। इसके किस्म के फलों का आकार मध्यम यानी लगभग 20 सेंटीमीटर लंबा होता है। इसके बीज के बुआई से लगभग 50 दिनों बाद फल तुडाई के लिए तैयार हो जाते हैं। इस किस्म के प्रति एकड़ खेत में जैविक बुआई करने पर 100 से 120 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।
स्वर्ण अगेती: खीरे की अगेती बुआई करने के लिए यह सबसे उपयुक्त किस्म है। इस किस्म के फल मध्यम आकार के हल्के हरे रंग के सीधे और कुरकुरे होते हैं। इस किस्म की बुआई के 40 से 45 दिनों बाद फल की तुडाई की जा सकती है। इस किस्म के प्रत्येक पौधे से लगभग 15 फल प्राप्त किए जा सकते हैं। इस किस्म की प्रति एकड़ खेत में जैविक बुआई करने पर 80 से 100 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।
स्वर्ण पूर्ण: इस किस्म के फल ठोस और मध्यम आकार के होते हैं। यह किस्म चूर्णी फफूंदी रोग के प्रति सहनशील है। इस किस्म के बुआई के 55 से 60 दिनों बाद फलों की पहली तुडाई की जा सकती है। इस किस्म की प्रति एकड़ खेत में जैविक बुआई करने पर 100 से 125 क्विंटल तक उपज प्राप्त की जा सकती है।
स्वर्ण शीतल: इस किस्म के फल ठोस और मध्यम आकार के होते हैं। यह किस्म श्याम वर्ग रोग और चूर्णी फफूंदी रोग के प्रति सहनशील है। प्रति एकड़ खेत में इस किस्म की जैविक बुआई करने पर 100 से 120 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़े: खीरा की फसल में कुंकुबर मोजैक रोग को नियंत्रण करने के लिए करे ये जैविक उपचार!
हमे उम्मीद है की यह जानकारी हमारे किसान भाइयों को महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे जानकारी को अन्य किसान मित्रों के साथ साझा करें। जिससे अधिक से अधिक हमारे किसान भाई इस जानकारी का लाभ उठाते हुए खीरे की इन बेहतरीन किस्मों की जैविक खेती करके बेहतर आमदनी प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे WhatsApp पर पूछ सकते हैं।