मक्के कई तरह के होते है। जिसमे से कुछ तरह के फसल सामान्य अवधि में तैयार होते है तो कुछ प्रजातियों की फसल जल्दी तैयार हो जाती है। कृषि जागृति के पोस्ट के माध्यम से हम आपके लिए मक्के की जैविक खेती करने के लिए कुछ किस्मों की जानकारी ले सकते है विस्तार से।
गंगा 5: संकर किस्म के इस मक्के की फसल को तैयार होने में लगभग 90 से 100 दिन लगते हैं। प्रति एकड़ खेत में इसकी जैविक बुआई करने पर लगभग 12 से 15 क्विंटल उपज प्राप्त किया जा सकता है।
प्रकाश: यह जल्दी पकने वाली संकर किस्म में शामिल हैं। बिहार, उड़ीसा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से इसकी खेती की जाती है। लेकिन बुआई से लगभग 80 से 85 दिन बाद इसकी कटाई की जा सकती है। प्रति एकड़ खेत में जैविक बुआई करने पर लगभग 10 से 15 क्विंटल मक्के का पैदावार प्राप्त हो सकती है।
प्रकाश (जे.एच.3189): यह संकर किस्म की जल्दी पकने वाली प्रजातियों में से एक है। इसकी खेती पूरे भारतवर्ष में की जाती है। इस किस्म की फसल 80 से 85 दिन में पक कर तैयार होती है। प्रति एकड़ में इस किस्म की जैविक बुआई से लगभग 7 से 10 क्विंटल उपज प्राप्त हो सकती है।
डी 941: यह संकुलित किस्म का मक्का है।इसकी खेती हरियाणा, पंजाब, और उतर प्रदेश मे की जाती है। प्रति एकड़ इस किस्म की जैविक बुआई से लगभग 10 से 15 क्विंटल उपज प्राप्त हो सकती हैं। इसके फसल को तैयार होने में लगभग 80 से 85 दिन लगते हैं।
एस. पी. वी.1041: इसकी खेती मध्य प्रदेश में की जाती है। इसके दाने सफेद रंग के होते हैं।लेकिन इसके फसलों को तैयार होने में लगभग 110 से 115 दिन का समय लगता हैं। प्रति एकड़ इसकी जैविक बुआई से लगभग 8 से 10 क्विंटल मक्के का पैदावार प्राप्त हो सकती हैं।
शक्ति 1: इस किस्म की खेती पूरे भारतवर्ष में की जाती हैं। इस किस्म की बुआई से लगभग 90 से 95 दिन बाद फसल तैयार हो जाते हैं। प्रति एकड़ इस किस्म की जैविक बुआई से लगभग 10 से 15 क्विंटल मक्का की पैदावार प्राप्त हो सकती है।
मक्के की कुछ अन्य किस्में: ऊपर दी गई किस्मों के आलावा और भी कई किस्में पाई जाती हैं।जिनमे अरुण, धवल, राजेंद्र हाइब्रिड-1, राजेंद्र हाइब्रिड-2, पूसा हाइब्रिड-1, पूसा हाइब्रिड-2, गुजरात मक्का-2 , माहिकंचन, किरण शक्तिमान, स्वीट कॉर्न माधुरी, प्रभात, चंदन-3 , विक्रम, पी. ए. सी. 738, गौरव, नवज्योति आदि प्रमुख किस्में शामिल हैं।
यह भी पढ़े: इन जैविक उर्वरकों के साथ खीरा की जैविक खेती करने की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें सुगम!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद