फरीदाबाद जिला प्रशासन ने जिले के किसानों का आह्नान किया है कि वह सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही फसल अवशेष प्रबंधन योजना का पूरा लाभ उठाएं। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज कहा कि किसान कृषि यंत्रों से धान की पराली को मिट्टी में मिलाकर भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ा सकते हैं और स्ट्रा बेलर मशीन से पराली की गांठे बनाकर सरकार द्वारा दी जा रही 1,000 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं। उपयुक्त ने कहां है कि सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन की महत्वपूर्ण योजना क्रियान्वित की जा रही हैं,
जिसके तहत किसानों को किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के जरिए फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। विक्रम सिंह ने कहां कि इस योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों सुपर सीडर, जीरो टिलेज मशीन, स्ट्रा चोपर, हैपी सीडर एवं रिवर्सिबल प्लो अनुदान पर दिए जाते हैं। फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करना है।
किसानों से अनुरोध है कि वे फसल अवशेष प्रबंधन योजनाओं का लाभ उठाएं। इन योजनाओं के तहत किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरणों पर अनुदान प्रदान किया जाता है। किसानों से अनुरोध है कि वे फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए इन तरीकों का उपयोग करें। यह न केवल पर्यावरण को बचाने में मदद करेगा, बल्कि कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
यह भी पढ़े: बासमती चावल का न्यूनतम निर्यात मूल्य घटाने को राजी हुई सरकार
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे कृषि जागृति चलो गांव की ओर के व्हाट्सएप ग्रुप से। धन्यवाद