नवंबर महीने में कई त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में बैकों की बंपर छुट्टियां होने वाली हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। नवंबर में 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है। अगर आप भी इस नवंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कराने जा रहे हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगले महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे। हालंकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के काम प्रभावित हो सकते है।
नवंबर 2023 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
- 1 नवंबर 2023, बुधवार: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ
- 5 नवंबर 2023, रविवार
- 10 नवंबर 2023, शुक्रवार: वंगाला महोत्सव
- 11 नवंबर 2023, दूसरा शनिवार
- 12 नवंबर 2023, रविवार
- 13 नवंबर 2023, सोमवार: गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली
- 14 नवंबर 2023, मंगलवार: दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा
- 15 नवंबर 2023, बुधवार: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया
- 19 नवंबर 2023, रविवार
- 20 नवंबर 2023, सोमवार: छठ (सुबह का अर्घ्य)
- 23 नवंबर 2023, गुरुवार: सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल
- 25 नवंबर 2023, चौथा शनिवार
- 26 नवंबर 2023, रविवार
- 27 नवंबर 2023, सोमवार: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा
- 30 नवंबर 2023, गुरुवार: कनकदास जयंती
नवंबर में बैंकों की इतनी छुट्टियों का कारण यह है कि इस महीने में कई प्रमुख त्योहार पड़ते हैं, जिनमें करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज और छठ शामिल हैं। इन त्योहारों के अवसर पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं, इसलिए बैंकों में कामकाज कम होता है। इसके अलावा, नवंबर में दो शनिवार और दो रविवार भी पड़ते हैं, अगर आप भी इस नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कराने जा रहे हैं।
यह भी पढ़े: देश के पहले नैनो तरल डीएपी संयंत्र का लोकार्पण
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे कृषि जागृति चलो गांव की ओर के व्हाट्सएप ग्रुप से। धन्यवाद