मोटे अनाज में मक्के की खेती बड़े पैमाने पर की जाती हैं। इसकी खेती खरीफ के साथ रबी मौसम में भी सफलता पूर्वक की जाती हैं। मक्के के पौधों से प्राप्त भुट्टे को खाने के अलावा इससे आटा, पॉप कॉर्न, सतुता, दरिया, चावल आदि भी तैयार किए जाते हैं। इसके साथ ही मक्के की खेती बेबी कॉर्न प्राप्त करने के लिए भी की जाती हैं। रबी मौसम में मक्का की खेती के लिए सितंबर से अक्टूबर महीने में बीज की बुआई करनी चाहिए। तो आइए कृषि जागृति के इस पोस्ट में जानते है रबी मक्का की उन्नत किस्मों के बारे में विस्तार से।
रबी मौसम में बोई जाने वाली मक्के की उन्नत किस्में
आजाद उत्तम: रबी मौसम में मक्के की खेती करने के लिए यह सबसे उपयुक्त किस्म है। इसके पौधों की लंबाई लगभग 7 फुट होती हैं। इसके पौधों के मध्य भाग से भुट्टे आने लगते हैं। इस किस्म के बीज की बुआई से 75 से 80 दिनों बाद फसल की कटाई की जा सकती हैं। और प्रति एकड़ खेत से 15 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती हैं।
एच एम 10: इस किस्म की मक्के की बुआई रबी मौसम के साथ खरीफ मौसम में भी की जाती हैं। इसके पाते पतले एवं मजबूत होते हैं। इनके भुट्टे का आकार लंबा होता हैं। इस किस्म की खेती रबी मौसम में करने पर 170 दिनों में फसल पक कर तैयार हो जाती हैं। और प्रति एकड़ खेत से 30 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती हैं।
एच क्यू पी एम 5: इस किस्म के मक्के की खेती भी रबी के साथ खरीफ मौसम में भी की जाती हैं। इस किस्म को खरीफ मौसम की तुलना में रबी मौसम में फसल को तैयार होने में अधिक समय लगता है। हालाकि उत्पादन रबी मौसम में अधिक होता हैं। खरीफ मौसम में इस किस्म की फसल 80 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है। वही रबी मौसम में इस किस्म की फसल को तैयार होने में 170 से 180 दिनों का समय लगता हैं। इस किस्म के पौधे मजबूत होते हैं। इसलिए पौधों के गिरने की समस्या कम होती है। रबी मौसम में इस किस्म की बुआई प्रति एकड़ खेत में करने पर 30 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।
गंगा 11: इस किस्म की खेती रबी एवं खरीफ दोनो मौसम में सफलता पूर्वक की जा सकती हैं। इस किस्म के बीज की बुआई से 100 से 105 दिनों बाद फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है। प्रति एकड़ खेत में 25 से 30 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती हैं।
यह भी पढ़े: खरीफ मक्का की बुआई के लिए उपयुक्त समय एवं बुआई करने का सही विधि!
हमे उम्मीद है कि यह जानकारी हमारे किसान भाइयों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करे। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए मक्के की इन उन्नत किस्मों की जैविक खेती करके बेहतर पैदावार प्राप्त कर सके। रबी मक्का की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे WhatsApp के माध्यम से पूछ सकते हैं।