इन दिनों मक्का बाजार की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। मंडियों में मक्का की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर की शुरुआत में न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी कि एमएसपी के स्तर से नीचे लगभग ₹1,850 प्रति क्विंटल था, लेकिन वर्तमान में 2 हजार 764 के आसपास मँडरा रहा है। जो 2023-24 फसल सीजन के लिए ₹2,090 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी से काफी ऊपर है।
आपको बता दें कि देश की अलग-अलग मंडियों में मक्का बाजार के भाव अलग-अलग चल रहे हैं। लेकिन अधिकांश मंडियों में मक्का के भाव एमएसपी से ऊपर है। मक्का की कीमतों में आए उछाल को लेकर बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि पोल्ट्री व्यवसाय की बढ़ती मांग और इथेनाल बनाने में मक्का के उपयोग के कारण मक्का के भावों में तेजी आई है।
देश की प्रमुख मंडियों में चल रहे हैं मक्का के भाव
- राजस्थान की ब्यावर मंडी में 2700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है मक्के का वर्तमान भाव।
- मध्यप्रदेश की टिमरनी मंडी में 2764 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है मक्के का वर्तमान भाव
- महाराष्ट्र की अहमदनगर मंडी में 2700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है मक्के का वर्तमान भाव।
- गुजरात की गोंडल मंडी में 2355 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है मक्के का वर्तमान भाव।
मक्का बाजार में उछाल किसानों के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय है। सरकार इस मुद्दे को हल करने के लिए कदम उठा रही है।
यह भी पढ़े: मिर्च की जैविक खेती में पॉलीहाउस, शेड नेट, मलचिंग का किया उपयोग तो आई बहार
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद