नाइट्रोजन की कमी के लक्षणों की पहचान करने के लिए, फसलों की पत्तियों की जांच करें। नाइट्रोजन की कमी से पत्तियों का पीला पड़ना, झड़ना, और छोटे आकार का होना हो सकता है। यदि आप इन लक्षणों को देखते हैं, तो जैविक विधि से मिट्टी में नाइट्रोजन की कमी को दूर करने के लिए उपरोक्त कार्यों में से एक या अधिक करें।
गोबर की खाद: गोबर की खाद मिट्टी के लिए सबसे अच्छा जैविक खाद है। यह मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों की भरपाई करता है। गोबर को मिट्टी में मिलने के लिए आपको 12 माह पुरानी सड़ी हुई भुरभुरी नमी वाली गोबर की खाद का प्रयोग करे।
फसल चक्र अपनाएं: फसल चक्र एक ऐसी कृषि पद्धति है जिसमें एक ही खेत में अलग-अलग फसलों को उगाया जाता है। जिससे फसल चक्र से मिट्टी में नाइट्रोजन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। दलहनी फसलें मिट्टी में नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करती हैं, जो अन्य फसलों के लिए उपयोगी होता होता है।
हरी खाद: हरी खाद एक प्रकार की फसल है जिसे मिट्टी में मिला दिया जाता हैं। हरी खाद मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों की भरपाई करती है। हरी खाद के लिए दलहनी फसलों को सबसे अच्छा माना जाता है। इन उपायों के अलावा, आप मिट्टी में नाइट्रोजन की कमी को पूरा करने के जैव उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिट्टी की जांच करवाएं: मिट्टी की जांच करवाकर आपको पता चल जायेगा कि मिट्टी में किन पोषक तत्व की कमी है।
मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए अन्य उपाय: मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए आप मिट्टी में जैविक पदार्थों को मिला सकते हैं। जैसे: समुद्री शैवाल, माइक्रोराइजा, लकड़ी का बुरादा, पत्ते और फलियों के छिलके एवं मिट्टी में जीवाणुओं और कवक को बढ़ावा देने के लिए नीम की खली का उपयोग भी कर सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप अपनी मिट्टी में नाइट्रोजन की कमी को पूरा कर सकते है और पौधों को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं।
यह भी पढ़े: ये खाद बढ़ाएंगी फसलों की पैदावार, मात्र 10 किलोग्राम प्रति एकड़ खेत में इस्तेमाल करने से
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद