कृषि मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 से 23 के लिए प्रमुख फसलों के उत्पादन के अंतिम अनुमान जारी कर दिए गए हैं। कृषि मंत्रालय के अनुमान के अनुसार देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 3296.87 लाख टन होने का अनुमान हैं, जो पिछले साल के दौरान देश में प्राप्त 3156.16 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन से 140.71 लाख टन अधिक हैं।
प्रमुख फसलों का अनुमानित उत्पादन इस प्रकार हैं
- खाद्यान्न 3296.87 लाख टन
- चावल 1357.55 लाख टन
- गेहूं 1105.54 लाख टन
- पोषक/मोटा अनाज 573.19 लाख टन
- मक्का 380.85 लाख टन
- दालें 260.58 लाख टन
- तुअर 33.12 लाख टन
- चना 122.67 लाख टन
- तिलहन 413.55 लाख टन
- मुंगफली 102.97 लाख टन
- सोयाबीन 149.85 लाख टन
- रेपसिड और सरसों 126.43 लाख टन
- गन्ना 4905.33 लाख टन
- कपास 336.60 लाख गांठे (प्रत्येक 170 किलोग्राम की
चावल का उत्पादन 1355.42 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 60.71 लाख टन अधिक है। गेहूं का उत्पादन 1127.43 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 42.47 लाख टन अधिक है। मक्का का उत्पादन 359.13 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 43.23 लाख टन अधिक है। दलहन का उत्पादन 275.04 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 43.02 लाख टन अधिक है। तिलहन का उत्पादन 409.96 लाख टन अनुमानित है।
जो पिछले वर्ष की तुलना में 44.74 लाख टन अधिक है। गन्ने का उत्पादन 4942.28 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 452.65 लाख टन अधिक है। यह अनुमानित उत्पादन भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह किसानों की मेहनत, वैज्ञानिकों के योगदान और सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है।
यह भी पढ़े: सरकार ने उबले चावल पर निर्यात शुल्क को मार्च 2024 तक बढ़ाया
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे कृषि जागृति चलो गांव की ओर से। धन्यवाद