देश में रबी फसलों की बुवाई का समय चल रहा है। कई राज्यों में किसानों द्वारा रबी फसलों की बुवाई शुरू हो गई है। इस दौरान, फसल पर कई तरह के रोग लगने की संभावना भी होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने कृषि विभाग को सतर्क रहकर पहले से ही कीट नियंत्रण के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। ताकि समय रहते कीट पर नियंत्रण करने के साथ ही फसल में होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। बिहार सरकार की ओर से किसानों को कीटनाशक खरीदने के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही। जी हां अब आधे दाम पर कीटनाशक दवा मिलेगी।
इसके लिए यहां करें आवेदन
दरअसल गया जिले के अधिकांश किसानों को इस बारे में जानकारी नही थी लेकिन कृषि विभाग के कर्मियों के मदद से सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गया पौधा संरक्षण निदेशक सुजीत नाथ मल्लिक ने बताया कि कीटनाशक पर सब्सिडी लेने के लिए किसानों को डीबीटी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उसके बाद कृषि विभाग से रजिस्टर्ड दुकान से पेस्टीसाइड, इंसेक्टीसाइड की खरीदारी करनी होगी और जीएसटी बिल लेकर दवा का छिड़काव कर दें।
फिर जीएसटी बिल को उसी डीबीटी पोर्टल पर अपलोड कर दें। सत्यापन के बाद सब्सिडी की राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी। कृषि मंत्रालय के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे किसानों की खेती में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़े: प्याज की खुदरा कीमतों में आई जोरदार तेजी, जानिए आखिर क्यों?
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे कृषि जागृति चलो गांव की ओर के व्हाट्सएप ग्रुप से। धन्यवाद