इन दिनों प्याज के दाम आसमान छू रहे है। प्याज के दाम 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए। वहीं रिटेल मार्केट में लहसुन 200 से 250 रुपए प्रति किलो बिक रहे है। इससे आम जनता का बजट बिगड़ गया है। लेकिन लहसुन की कीमत में उछाल आने से किसानों को काफी फायदा होने वाला है। लहसुन की आवक कम होने के कारण लहसुन के दामों में तेजी से उछाल आया है।
जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में लहसुन के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है। क्योंकि किसानों ने इस बार बहुत ही कम रकबे में लहसुन की बुवाई की है। साथ ही ठंड में लहसुन की अधिक मांग रहती है। क्योंकि लोग मटन में खड़े लहसुन का ज्यादा प्रयोग करते है और ये ठंड के मौसम में खाने से गरमाहट रहती है। इसलिए हो सकता है की लहसुन के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
लहसुन के दामों में तेजी से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। लहसुन का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। इसलिए, इसकी कीमत बढ़ने से खाना बनाने का खर्च भी बढ़ गया है। सरकार को लहसुन की कीमत में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए और कदम उठाने चाहिए। इसके लिए सरकार को आयात बढ़ाने, किसानों को अनुदान देने और लहसुन के उत्पादन को बढ़ावा देने के उपाय करने चाहिए।
यह भी पढ़े: लोन लेते समय बरते ये सावधानियां, वरना बाद में पछताने से कुछ मिलने वाला नहीं
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद