राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा पंत कृषि भवन में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलिसियों का वितरण कर रबी 2023-24 की मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने बताया कि मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 2 फरवरी से 29 फरवरी तक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगाकर पॉलिसियों का वितरण किया जाएगा। जो किसान इन शिविरों में पॉलिसी प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।
वे अपनी फसल बीमा पॉलिसी संबंधित कृषि पर्यवेक्षण से प्राप्त कर सकेंगे। डॉ मीणा ने कहां कि बीमा कंपनियों द्वारा राज्य के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर लगभग 27.84 लाख कृषकों को लगभग 1.29 करोड़ पॉलिसियों का वितरण के दौरान किसान पाठशाला के माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। यह अभियान किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसी को बेहतर ढंग से समझने और योजना का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करेगा।
यह अभियान किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसी से अधिकतम लाभ उठाने में मदद करेगा। यह उन्हें अपनी फसलों को होने वाले नुकसान से बेहतर ढंग से बचाने में मदद करेगा। यह अभियान किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है और उन्हें अपनी फसलों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
यह भी पढ़े: इथेनॉल उत्पादन की मांग पूरा करने के लिए मक्का की उत्पादकता बढ़ाने की आवश्यकता-रमेश चंद
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद