प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां है कि पिछले नौ सालों के दौरान देश में रसायन-मुक्त उपजों का बाजार सात गुना से अधिक बढ़ गया है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ उपभोक्ताओं का स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत कर रहे थे। मिजोरम के आईजोल के शुयाया राल्ले 2017 से जैविक खेती कर रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री को अदरक, मिजो मिर्च तथा अन्य सब्जियों के उत्पादन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अपनी उपज को नई दिल्ली तक की विभिन्न कंपनियों को बेचने में समर्थ है। इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और यह 20,000 रुपए से बढ़कर 1,50,000 रुपए हो गई है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि देश में कई किसान जैविक खेती को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और रालते जैसे उत्तर पूर्व के दूर दराज के इलाकों के किसान इसके लिए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
मोदी ने कहां कि जैविक खेती आम लोगों और भूमि, दोनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वृद्धि का श्रेय किसानों की कड़ी मेहनत और सरकार की जैविक खेती को बढ़ावा देने की नीतियों को दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जैविक खेती को अपनाने वाले किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। सरकार और किसानों को मिलकर इस बाजार को और बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
यह भी पढ़े: इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे नहीं बिकेगा किसी भी किसान का गेहूं
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद