उत्तर प्रदेश, लखनऊ राज्य में सरकारी धान खरीद बढ़ाने के लिए लखनऊ के मंडलायुक्त ने एक महत्वपूर्ण मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में धान क्रय से जुड़े अधिकारियों को नए निर्देश मिले हैं। उन्होंने आदेश दिया कि धान की खरीद के लिए किसानों को भुगतान शीघ्र हो और सभी संबंधित संस्थाएं 48 घंटे के अंदर यह सुनिश्चित करें।
बैठक में बताया गया कि लखनऊ मंडल में 9,95,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है और सभी क्रय केंद्र क्रियाशील कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जिले में 29 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो गई है। कुल मिलाकर, धान की खरीद में तेजी से किसानों को उनकी फसल का अच्छा मूल्य मिल रहा है और इससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
कब तक जारी रहेगी धान की खरीद
उत्तर प्रदेश में धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया 29 फरवरी तक जारी रहेगी, जिसमें जो किसान अपना धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं, वे भाग ले सकते हैं।
कैसे करे किसान पंजीकरण धान बेचने के लिए
इसके लिए किसानों को सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
इसमें उन्हें आधार कार्ड नंबर की जरूरत होगी और अधिक जानकारी के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 1800-1800-150 पर कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा किसान भाई (UP KISAN MITRA) मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में अधिकारियों ने की बड़ी गड़बड़ी
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद