प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अरुणाचल प्रदेश यात्रा के दौरान राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत पहली तेल मिल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहां कि राष्ट्रीय खाद्य तेल अभियान भारत को खाद्य तेल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा और किसानों की आय में बढ़ोतरी करेगा।गौरतलब हैं कि केंद्र सरकार ने अगस्त 2021 में राष्ट्रीय खाद्य तेल अभियान पाम तेल की शुरुआत की थी।
इस अभियान के तहत देश में ताड़ की खेती को बढ़ावा देकर साल 2025-26 तक देश के कच्चे पाम तेल उत्पादन को 11.20 लाख टन तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बजट में 11,040 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस बजट में से 5,870 करोड़ रुपए का प्रावधान विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए है। आपको बता दें कि देश के छह उत्तर पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में प्रमुख रूप से पाम तेल का उत्पादन का होता है।
इसलिए खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता पाने में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण है। इन राज्यों में पाम तेल उत्पादन के लिए 8.4 लाख हेक्टेयर का एक विशाल संभावित क्षेत्र है, जो कुल राष्ट्रीय क्षमता का 38 फीसदी है। इन क्षेत्रों में अब तक 30 लाख से अधिक रोपण सामग्री की क्षमता वाली 30 से अधिक नर्सरी स्थापित की जा चुकी हैं। यह उद्घाटन राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह भारत को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़े: यूरिया मिलाकर बनाई जा रही थी नकली जैविक खाद, पुलिस को लेकर पहुंची जांच टीम
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद