राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग की सचिव श्रेया गुहा ने बताया कि प्रदेश में राजफैड द्वारा राजस्थान में समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन और मूंगफली की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 27 अक्टूबर 2023 से शुरू कर दिया गया है। प्रदेश में 1 नवंबर 2023 से 873 खरीद केंद्रों पर मूंग, उड़द और सोयाबीन की तथा 18 नवंबर 2023 से मूंगफली खरीद की जायेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में समर्थन मूल्य पर 2 लाख 93 हजार 865 टन मूंग खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।
इसी प्रकार उड़द खरीद के लिए 1 लाख 35 हजार 200 टन, मुंगफली के लिए 4 लाख 80 हजार 803 टन, सोयाबीन की खरीद के लिए 3 लाख 01 हजार 650 टन खरीद का लक्ष्य दिया गया हैं। मूंग का समर्थन मूल्य 8558 रुपए, उड़द का 6950 रुपए, मुंगफली का 6377 रुपए एवं सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4600 रुपए घोषित किया गया हैं। गुहा ने बताया कि किसानों को पंजीयन फॉर्म के साथ जन आधार कार्ड नंबर, खसरा गिरदावरी की प्रति एवं बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होगी।
किसान एक जन आधार कार्ड में अंकित नाम में से जिसके नाम गिरदावरी होगी उसके नाम से एक पंजीयन करवा सकेगा। जिस किसान द्वारा बिना गिरदावरी के अपना पंजीयन करवाया जायेगा, उसका पंजीयन समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए मान्य नहीं होगा। राजफैड के प्रबंध निदेशक संदेश नायक ने कहां कि समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए सरकार द्वारा निर्धारित गुणवक्ता मापदंडों के अनुसार मूंग, उड़द और सोयाबीन में नमी की अधिकतम मात्रा 12 प्रतिशत एवं मूंगफली में नमी की अधिकतम मात्रा 8 प्रतिशत निर्धारित है।
किसान तुलाई के लिए फसल लाते समय अपनी फसल को साफ-सुथरा, छानकर ही क्रय केंद्रों पर लाएं। उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए ई-मित्र एवं खरीद केंद्रों पर प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गई हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 27 अक्टूबर से 1800-180-6001 हेल्प लाइन नंबर की शुरुआत की गई हैं।
यह भी पढ़े: 1500 किसान समृद्धि केंद्र खोले जाएंगे इस राज्य में एक छत के नीचे खाद-बीज व मिट्टी जांच
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे कृषि जागृति चलो गांव की ओर के व्हाट्सएप ग्रुप से। धन्यवाद