देश के कई मंडियों में सोयाबीन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोयाबीन की मौजूदा कीमतें 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल को पार कर चुकी है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर हैं। हालांकि, किसान अभी भी इन बढ़ी हुई कीमतों से खुश नहीं नजर आ रहे है। किसानों को कहना है की पिछले कुछ सालों में सोयाबीन की दाम काफी कम हो गए हैं। दो साल पहले कीमतें 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई थी।
दरअसल, सरकार ने सोयाबीन पर 4600 रुपए का न्यूनतम समर्थन मूल्य सोयाबीन मंडी भाव तय कर रखा है। देश के लगभग सभी राज्यों में सोयाबीन की कीमतें MSP से ऊपर चल रही हैं। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सोयाबीन की कीमतों में तेजी आई है। सोयाबीन के दाम अब 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल को पार कर चुके हैं।
देश की इन मंडियों में सोयाबीन के चल रहे मौजूदा भाव
- नीमच मंडी में 5110 रूपये प्रति क्विंटल
- नामली मंडी में 5035 रूपये प्रति क्विंटल
- रतलाम मंडी में 5536 रूपये प्रति क्विंटल
- उज्जैन मंडी में 5511 रूपये प्रति क्विंटल
- बदनावर मंडी में 5700 रुपए प्रति क्विंटल
- लॉट ए मंडी में 5050 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन के दामों में तेजी से किसानों को लाभ हो रहा है। हालांकि, इससे खाद्य तेल की कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है। सोयाबीन के दाम अब 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल को पार कर चुके हैं।
यह भी पढ़े: कृषि विभाग का नया आदेश, बिना ये कोर्स को किए नहीं बेच सकेंगे कीटनाशक
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद