भारत के खाद्यान्न उत्पादन ने वित्त वर्ष 2024-25 में 106 लाख टन की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहां की 2023-24 में जहां कुल खाद्यान्न उत्पादन 1,557.6 लाख टन था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 1,663.91 लाख टन पहुंच गया है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रबी सीजन का उत्पादन भी उत्साहजनक रहा है। पिछले साल रबी का उत्पादन 1,600.06 लाख टन रहा था, जो अब 1,645.27 लाख टन हो गया है। यह कृषि क्षेत्र में सुनियोजित प्रयासों, नीतिगत समर्थन और किसानों की मेहनत का परिणाम है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहां कि हम यहीं नहीं रुकना चाहते। हमारा सपना है कि भारत सिर्फ अपनी जरूरतें ही न पूरी करे, बल्कि विश्व भर के देशों की खाद्य सुरक्षा में भी मददगार बने। हमारा लक्ष्य है कि एक दिन भारत को दुनिया का खाद्यान्न भंडार बनाया जाए।
उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार कृषि में नवाचार, आधुनिक तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने पर सतत ध्यान दे रही है, ताकि उत्पादन और गुणावता दोनों में निरंतर सुधार होता रहे।
यह भी पढ़े: बिहार में खरीफ महाअभियान 2025 की हुई शुरुआत!