चालू चीनी सीजन के दौरान 15 दिसंबर तक देश का चीनी उत्पादन में 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। देश का चीनी का उत्पादन पिछले साल की इसी अवधि के दौरान के 82.95 लाख टन से घटकर 74.05 लाख टन पर आ गया है। भारतीय चीनी मिल संघ इस्मा के अनुसार देश के प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में सूखे के कारण चीनी का उत्पादन घटा है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में पेराई खत्म हो चुकी है, जबकि उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में यह मई तक जारी रह सकती है।
महाराष्ट्र में उत्पादन 33.02 लाख टन से घटकर 24.45 लाख टन, जबकि कर्नाटक में 19.20 लाख टन से घटकर 16.95 लाख टन पर आ गया है। उत्तर प्रदेश के चीनी उत्पादन में वृद्धि देखने को मिली रही है। राज्य में चीनी का उत्पादन पिछले साल के 20.26 लाख टन से बढ़कर 22.11 लाख टन पर पहुंच गया है। इस्मा के मुताबिक इस साल पूरे सीजन के दौरान देश में कुल 325 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है।
भारत में चीनी का उत्पादन चालू विपणन वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) के पहले तीन महीनों (अक्टूबर-दिसंबर 2023) में 11 प्रतिशत घटकर 74.05 लाख टन रह गया है। यह गिरावट मुख्य रूप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम उत्पादन के कारण हुई है। चीनी उत्पादन में गिरावट चिंता का विषय है। सरकार को इस समस्या का समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
यह भी पढ़े: समर्थन मूल्य से अधिक कीमत पर बिक रहा है देश के इन मंडियों में सोयाबीन
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद