मसालों की दुनिया में आज एक ऐसा धमाका हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया है! जिस मिर्च को हम और आप अपनी रसोई में इस्तेमाल करते हैं, आज उसी ‘लाल सोने’ ने इतिहास रच दिया है। कर्नाटक की मशहूर व्यादगी मिर्च की कीमतों ने सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।कर्नाटक के गदग जिले में प्रसिद्ध ब्यादगी मिर्च की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है।
थोक बाजार में भाव 1 लाख रुपय प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गए हैं। इस सप्ताह एक किसान को 89,999 रुपय प्रति क्विंटल का भाव मिला, जो जिले में अब तक का सर्वाधिक स्तर है और पिछले रिकॉर्ड को पार कर चुका है। कीमतों में आई इस तेज उछाल से उत्पादकों के बीच उत्साह का माहौल है। स्थानीय मंडियों में किसानों ने इस उपलब्धि का जश्न भी मनाया।
व्यापारिक हलकों का मानना है कि यदि मांग का वर्तमान रुझान जारी रहा, तो प्रीमियम ब्यादगी किस्म जल्द ही 1 लाख रुपय प्रति क्विंटल का आंकड़ा पार कर सकती है। मुंबई, हैदराबाद और अन्य प्रमुख बाजारों से एजेंट बड़ी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। ब्यादगी मिर्च का उपयोग मुख्य रूप से मिर्च पाउडर निर्माण में होता है, जबकि इसके प्राकृतिक रंग गुण के कारण कॉस्मेटिक उद्योग, विशेषकर नेल पॉलिश निर्माण में भी इसकी मांग बनी रहती है।
आम तौर पर इस किस्म का भाव गुणवत्ता के आधार पर 35,000 से 50,000 रुपय प्रति क्विंटल के बीच रहता है। मौजूदा तेजी मजबूत मांग और सीमित आपूर्ति का संकेत देती है, जिसने इसे अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़े: खाद्य तेल बाजार में पाम ऑयल सस्ता, सोया ऑयल पर डील का असर, मार्च में कीमतें बदल सकती हैं..!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।
