अगर आप भी बिहार सरकार के कृषि विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। इसी साल 2023 तक बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बिहार सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र में 800 पदों पर भर्ती निकाली है। कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि कृषि विभाग की तरफ से ब्लॉक कृषि पदाधिकारी के 800 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। 2023 के दिसंबर तक शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बीपीएससी के माध्यम से इसकी परीक्षा लिया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि रोजगार मुहैया कैसे होगा इसके लिए हम लोगों ने तय किया है कि अब प्रखंड मुख्यालय स्तर पर कृषि क्लीनिक बनाएंगे। वैसे छात्र जो एग्रीकल्चर से पास हुए हैं चाहे वो यांत्रिकीकरण में हों, पौधे में हों, मेडिसिन में हों या फिर जिस चीज की उन्होंने पढ़ाई की हो उनके लिए यह कोशिश की जा रही है कि कृषि क्लीनिक हो जाए। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा। बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट: https://www.bpsc.bih.nic.in/
यह भी पढ़े: आलू की दो नई किस्मों का हुआ अविष्कार, जानिए क्या है इनकी खासियत
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद