मल्टीक्रॉप बास्केट थ्रैशर मशीन एक बहुत ही उपयोगी एवं आधुनिक कृषि यंत्र है। इसके द्वारा विभिन्न फसलों के दानों को अलग किया जा सकता हैं। इस मशीन के द्वारा बहुत कम समय में अधिक फसलों की थ्रेशिंग की जा सकती हैं। जिससे दानों को अलग करने के लिए मजदूरों पर होने वाले खर्च में कमी आती हैं। तो आइए जानते हैं कृषि जागृति के इस पोस्ट में इस आधुनिक कृषि यंत्र के बारे में विस्तार से।
मल्टीक्रॉप बास्केट थ्रैशर यंत्र कैसे काम करता हैं!
माल्टीक्रॉप बास्केट थ्रैशर मशीन मैं फसलों को डालने के लिए एक बड़ी सी बास्केट लगी होती हैं। इस मशीन में फसल डालने पर यह दानों एवं भूसे को अलग करता हैं। इस मशीन में कई पंखे लगे होते हैं, जिससे फसल के दाने साफ सुथरे निकलते हैं।
मल्टीक्रॉप बास्केट थ्रैशर यंत्र के फायदे!
इस कृषि यंत्र के द्वारा गेंहू, मक्का, सरसो, राई, सोयाबीन, चना, अरहर, बाजरा, जीरा, ग्वार, ज्वार, मसूर, मूंग, इससबगोल, मूंगफली, आदि फसलों की थ्रेशिंग कर के दाने निकाले जा सकते हैं। प्रति घंटे 2 से 2.5 टन तक फसल की थ्रेशिंग की जा सकती हैं।
यह मशीन फसल से दानों को अलग करता हैं। भूसे को 20 से 25 फूट दूर फेंकता हैं। मशीन के द्वारा अलग किए गए भूसे को पशुओं के चारे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता हैं। जिससे समय एवं श्रम की बचत होती हैं। इसे एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से ले जा सकते हैं। मशीन के इस्तेमाल एवं रख रखाव में बहुत आसानी होती हैं।
यह भी पढ़े: लहसुन की हार्वेस्टिंग को आसान बनाने वाले ये है बेहतर कृषि उपकरण!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें।