नई दिल्ली केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहाद सिंह पटेल ने कहां कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और खासतौर से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में यहां निवेश के बहुत अवसर हैं। नई दिल्ली में 3 से 5 नवंबर, 2023 के दौरान आयोजित किए जाने वाले वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के दूसरे संस्करण के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने यह बात कही।
पटेल ने कहां कि अब तक 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 16 देशों के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है और अगले कुछ दिनों में और अधिक प्रतिभागियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। मंत्री ने बताया कि इस आयोजन में बहुत बड़े पैमाने पर दूसरे देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और बहुत से देशों के लगभग 10 विदेशी मंत्रिस्तरीय और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 3 नवंबर को प्रगति मैदान के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपतिद द्रौपदी मुर्मु 5 नवंबर को कार्यक्रम के समापन अवसर पर अपना संबोधन देंगी। वर्ल्ड फूड इंडिया के इस संस्करण में निदरलैंड साझेदार देश होगा। जबकि जापान और वियतनाम फोकस देश हैं। वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में 75 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होने की उम्मीद है।
यह आयोजन भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा और वैश्विक खाद्य बाजार में भारत की भूमिका को बढ़ाने में मदद करेगा। वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। यह आयोजन भारत को वैश्विक खाद्य बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।
यह भी पढ़े: भारत का खाद्य तेल आयात 22 फीसदी बढ़ा
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे कृषि जागृति चलो गांव की ओर के व्हाट्सएप ग्रुप से। धन्यवाद