• Home
  • पशुपालन
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

Home » बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब MSP पर होगी 32,000 टन मसूर की बंपर खरीद..!

बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब MSP पर होगी 32,000 टन मसूर की बंपर खरीद..!

29/03/2026 by krishijagriti5

बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब MSP पर होगी 32,000 टन मसूर की बंपर खरीद..!

बिहार के मसूर उत्पादक किसानों के लिए राहत की खबर है। नाफेड ने राज्य में करीब 32,000 टन मसूर की खरीद 7,000 रुपय प्रति क्विंटल के एमएसपी पर करने का ऐलान किया है। राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और दलहन खेती को बढ़ावा मिलेगा।

फिलहाल बाजार में मसूर का भाव 6,300 से 6,400 रुपय प्रति क्विंटल के आसपास है, ऐसे में एमएसपी पर खरीद किसानों को बेहतर कीमत सुनिश्चित करेगी। खरीद प्रक्रिया पैक्स और व्यापार मंडलों के माध्यम से की जाएगी, जो शुरू होने के बाद 60 दिनों तक चलेगी। इस सीजन में बिहार में मसूर उत्पादन करीब 1.37 लाख टन रहने का अनुमान है।

मूल्य सहायता योजना के तहत किसानों को भुगतान आधार-लिंक्ड डीबीटी के जरिए तीन दिनों के भीतर सीधे बैंक खातों में किया जाएगा। राज्य सरकार ने पंजीकरण, खरीद केंद्र और लॉजिस्टिक्स की तैयारी पूरी करते हुए किसानों से योजना में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। यह पहल फसल विविधीकरण, आय स्थिरता और आयात निर्भरता कम करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

बिहार में 32,000 टन मसूर की खरीद का यह लक्ष्य न केवल किसानों को बिचौलियों से बचाएगा, बल्कि उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य दिलाकर आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाएगा। अगर आप भी मसूर की खेती करते हैं, तो जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा करें और सरकारी केंद्रों पर ही अपनी फसल बेचें।

यह भी पढ़े: ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में तेजी, रकबा 42 लाख हेक्टेयर के पार..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Bihar Masur Procurement, Masur MSP, NAFED Procurement

WhatsApp व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें..!

Latest Post

बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब MSP पर होगी 32,000 टन मसूर की बंपर खरीद..!

बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब MSP पर होगी 32,000 टन मसूर की बंपर खरीद..!

ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में तेजी, रकबा 42 लाख हेक्टेयर के पार..!

ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में तेजी, रकबा 42 लाख हेक्टेयर के पार..!

सरकार ने किसानों के कर्ज माफी से किया इनकार, केसीसी से ओर कर्ज देने पर जोर..!

सरकार ने किसानों के कर्ज माफी से किया इनकार, केसीसी से ओर कर्ज देने पर जोर..!

दलहन बाजार में हड़कंप! MSP से नीचे गिरा चना, क्या तूर-उड़द भी देंगे किसानों को झटका..!

दलहन बाजार में हड़कंप! MSP से नीचे गिरा चना, क्या तूर-उड़द भी देंगे किसानों को झटका..!

सीमांचल में आंधी-तूफान से फसल तबाह, जाने किन क्षेत्रों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान..!

सीमांचल में आंधी-तूफान से फसल तबाह, जाने किन क्षेत्रों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved